Saturday, September 19, 2015




MISCELLANEOUS GK PART-7

भूगोल प्रश्नोत्तरी (Geography GK questions and answers in Hindi)

1-रबी की दो प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
गेहूँ और चना
2-भारत के दो प्रमुख बन्दरगाहों के नाम बताइये?
मुम्बई और कोलकाता
3-हिमालय से निकलने वाली चार नदियों के नाम बताइये?
ब्रह्मपुत्र, गंगा, यमुना, गोमती
4-भूमध्य रेखा के दोनों ओर की समान्तर रेखाएँ क्या कहलाती हैं?
अक्षांश रेखाएँ
5-दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली रेखाए क्या कहलाती हैं?
देशान्तर रेखाएँ
6-पारादीप बन्दरगाह किस राज्य में स्थित है?
ओड़िशा
7-रेनकूट में किस धातु का सामान बनाने का कारखाना स्थापित है?
एल्युमीनियम
8-हीराकुंड बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
महानदी
9-ऋतु परिवर्तन होने का कारण क्या है?
पृथ्वी की वार्षिक गति
10-मरुस्थलीय प्रदेशों में यातायात का मुख्य साधन क्या है?
ऊँट
11-प्रेयरी प्रदेश की मुख्य फसल कौन सी है?
गेहूँ
12-भाखड़ा नाँगल बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
सतलज
13-भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर अधिकतर वर्षा किस ऋतु में होती है?
शीत ऋृतु में
14-भारत में जूट का उत्पादन मुख्य रूप से किस नदी के डेल्टा में होता है?
गंगा नदी
15-चीनी का सर्वाधिक निर्यात करने वाला देश कौन सा है?
क्यूबा
16-अटलांटिक महासागर और प्रशान्त महासागर को कौन सी नहर जोड़ती है?
पनामा
17-उच्च वायु दाब से निम्न वायु दाब के क्षेत्रों की ओर नियमित रूप से चलने वाली हवाएँ क्या कहलाती हैं?
18अपरिवर्तनशील पवन कौन सा ग्रह सूर्य से सबसे निकट है?
बुध
19-गेहूँ किस जलवायु का पौधा है?
शीतोष्ण
20-मालाबार तट कहाँ है?
कोंकण के दक्षिण में
21-भारत के दक्षिण में अरब सागर से लगा हुआ कौन सा राज्य है?

केरल

No comments:

Post a Comment